
विधायक के घर से पुलिस और श्रम विभाग नें नाबालिक को कराया मुक्त
भदोई 12 सितंबर 24.
श्रम विभाग तथा पुलिस ने सपा विधायक जाहिद बेग के घर से एक नाबालिक लड़की को मुक्त कराया |
बताते चले इसके पहले एक 18 वर्षीय लड़की ने जो विधायक कर काम करती थी, उसने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी |
बरामद नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है |
लड़की को श्रम परिवर्तन अधिकारी जे पी सिंह तथा पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई नें बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पी सी उपाध्याय के सामने पेश किया |
समिति में उक्त नाबालिक बालिका को वन स्टाफ सेंटर सामाजिक संस्था की देखरेख में रखे जाने का निर्देश दिया |
श्रम परिवर्तन आधिकारिक ने बताया कि नाबालिक बच्ची को तब उसके बाद छापा मार कर मुक्त कराया जब पिछले सोमवार को 18 वर्षीय नाजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी थी |
विभाग इस मामले में कोई मुकदमा नहीं पंजीकृत कर रहा है |
पुलिस द्वारा मामले की घहनता से जांच की जा रही है |


