आधी रात को सिगरेट ना देने पर बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

सिगरेट ना देने पर बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या

बनारस 13 सितंबर 24.
बनारस से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां पर सिगरेट ना देने पर बदमाशों नें दुकानदार कि गोली मारकर हत्या कर दी |

मामला बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव का है जहां बीती रात 1:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 55 वर्षीय पान विक्रेता शारदा यादव से दुकान खोलकर सिगरेट देने को कहा |
दुकानदार द्वारा मना करने पर बदमाशों ने शारदा यादव को गोली मार दिया और फरार हो गए |

घटना से शारदा यादव के घर में मातम फैल गया और पूरे गांव में आक्रोश फैल गया |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गांव वालों को समझा बूझाकर शांत किया और लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर घटनास्थल की जांच पड़ताल की |

वहीं पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खगाल रही है |

घटनास्थल पर वाराणसी जोन के आला अधिकारी भी पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण |
एडीसीपी टी.सरवन ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमें गठित कर दी गई हैं |
इसमें एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *