
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां को पद से हटाया गया
उदयपुर राजस्थान 13 सितंबर 24.
उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खाँ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन्हें पद से हटा दिया है |
यह वीडियो 9 सितंबर को रात करीब 10:00 बजे कुरबड़ा बनबोरा क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप बुजुर्ग नत्थे खा के मोबाइल नंबर से शेयर किया गया |
जब तक इसकी खबर नत्थे खां के पास पहुंचती तब तक कई लोगों ने उसको डाउनलोड कर दूसरे को भी शेयर कर दिया था |
देखते -देखते वीडियो फैल गया ( NGV PRAKASH NEWS वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता )
उसके बाद नत्थे खा ने एक बयान जारी कर अपनी सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में उनका उनकी पत्नी के साथ में बातचीत हो रहा था और यह उनका निजी मामला है |
उन्होंने कहा कि समाजसेवी होने नाते उनके घर पर कई लोग का आना-जाना लगा रहता है,किसी ने मोबाइल में से उनके वीडियो को वायरल कर दिया यह काफी शर्मनाक बात है उसकी जांच की जाएगी |
वही नत्थे खा का यह भी आरोप है कि उन्हें बदनाम करने तथा उनका राजनीतिक जीवन समाप्त करने की कोशिश की जा रही है |
वह यह सब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे |
यहां बताते चले की नत्थे खा की छवि भाजपा में कंद्दावर नेता की है | बीते 10 सालों में उन्हें तीसरी बार अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है |
राजनीति में उनके परिवार का भी काफी दबदबा रहा है |
बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है |


