
अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है जहां एक सफाई कर्मी ने अपने साथ गैंगरेप क्या आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया है |
अयोध्या में महिला सफाई कर्मी के साथ गैंगरेप
अयोध्या 13 सितंबर 24.
अयोध्या में नाबालिग दलित किशोरी से गैंगरेप की घटना के बाद अब एक सफाईकर्मी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।
महिला सफाईकर्मी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कई लोगों ने कई बार गैंगरेप किया।
महिला सफाई कर्मी ने बताया कि अलग-अलग तारीखों और अलग-अलग स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया गया।
महिला सफाईकर्मी के आरोप के आधार पर थाना कैंट पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
अब तक पुलिस पांच लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसओ कैंट अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवती ने 9 लोगों के खिलाफ रेप व अन्य के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था। आरोपियों में पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश की जा रही है।
पीड़िता महिला सफाईकर्मी अयोध्या की रहने वाली है।
दिए गए शिकायत में महिला सफाईकर्मी ने कहां है कि वह अभी साकेत महाविद्यालय में बीए की छात्रा है और राम जन्मभूमिमें सफाई का काम करती है।
महिला ने आरोप लगाया कि वंश चौधरी और उसके दोस्तों ने कई बार कई जगहों पर उसके साथ रेप किया।
महिला ने तहरीर में बताया कि वो पिछले कई साल से आरोपी को जानती है।
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को वंश चौधरी, विनय, शारिक ने घूमने के बहाने उसे बुलाया और उसे बहलाकर अपने साथ गोकुल गेस्ट हाउस ले गए जहां उसके साथ तीनों ने रेप किया ।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके साथ सवाल यह भी उठना है कि महिला सफाई कर्मी ने कहा है कि वंश चौधरी और उसके दोस्तों ने कई बार कई जगहों पर उसके साथ रेप किया है | तो महिला सफाई कर्मी ने अब तक क्यों नहीं शिकायत दर्ज करवाई या उसका वंश चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमें वंश चौधरी ने उसके साथ धोखा किया
बहरहाल सच्चाई का पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा, और पुलिस अपनी जांच कर रही है |



