
विधायक के घर से बरामद नाबालिक लड़की ने खोले कई राज
भदोही 14 सितंबर 24.
सपा विधायक जाहिद बेग विधायक के घर से बरामद नाबालिक लड़की ने कई राज खोले हैं, जिस विधायक की मुश्किलें बढ़ना चाहते हैं |
शुक्रवार को विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह केस बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पी सी उपाध्याय की निर्देश पर श्रम विभाग ने दर्ज कराया है।
जिसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरानी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था ।
यहां बताते चलें कि कि सपा विधायक जाहिद का आवास भदोही नगर के मालिकाना मुहल्ले में हैं।
जहां बीते रविवार को उनके घर में काम करने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम ने इस पूरे मामले की जांच की। इस जांच में विधायक के घर से एक और नाबालिग लड़की बरामद हुई जो उसके घर काम करती थी।
बरामद नाबालिग का मेडिकल कराके और बयान दर्ज करके उसे प्रयागराज स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया। इस मामले में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन ने श्रम विभाग को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा। जिसके बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा शुक्रवार देर रात भदोही कोतवाली में विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर केस दर्ज कराया गया।
इस मुकदमें में आत्महत्या करने वाली नौकरानी का भी जिक्र किया गया। जिसमें कहा गया कि वह उनके घर बीते 9 साल से काम कर रही थी। जिसे काम करने के लिए पैसा नही दिया जा रहा था तथा उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी।
जिससे परेशान होकर उसने एक बार मुंबई भाग जाने की प्लानिंग भी की थी। लेकिन साथ में काम करने वाली दूसरी नौकरानी मोनी के कहने पर घर से नही गई।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी एसपी मीनाक्षी कात्यायन के द्वारा दी गई।



Hello it’s me, I am also visiting this site daily, this web page is in fact good and the visitors are actually sharing good thoughts.
buy steroids legal
Thanks 🙏