
किडनैपिंग का एक अजब मामला
अलीगढ़.
एक किडनैपिंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक अचानक लापता हो जाता है और घर वाले जब उस के नंबर पर फोन करते हैं तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिलता है | ढूंढने पर उसकी मोटरसाइकिल एक मेडिकल स्टोर के पास खड़ी मिलती है |
और कुछ समय बाद उसके लड़के के मोबाइल से एक वीडियो आता है जिसमें उसका हाथ पांव बधा होता है और 1 लाख रूपये की डिमांड छोड़ने के लिए की जाती है |
घबराये पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी |
इसके बाद तत्काल एसएसपी नें एसपी ग्रामीण सहित डीएसपी व अन्य पुलिस को निर्देश देते हुए घटना का खुलासा हुआ लड़के गुस्सा कुशल बरामद करने के लिए कहते हैं |
पुलिस जब घटना की छानबीन शुरू करती है तो जो घटना सामने खुलकर आई उसे जानकार पुलिस और उसके परिजन भी हैरान रह गए |
पुलिस से जब घटना का खुलासा किया तो पता चला कि युवक जो पॉलिटेक्निक का छात्र है उसने खुद को किडनैपिंग की साजिश खुद ही रची थी |
पूछताछ में लड़के ने बताया कि पिता से एक लाख रुपए लेने के लिए उसने यह साजिश बनाई थी |
यहां बताते चलें कि अकराबाद थाना इलाके में दवा लेने गया लड़का जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे खोजना चालू किया था |


