
अजगर नें बकरी को निगला,मचा हड़कंप
कानपुर.
पतरा क्षेत्र में अजगर द्वारा बकरी को निगलने की घटना से हड़कप मच गया |
ग्रामीणों ने बताया कि गडरिया पुरवा गांव के धान के खेत में एक लगभग 15 फीट लंबा अजगर एक बड़ी सी बकरी को लपेटे हुए और मुंह से निगल रहा था |
बकरी के आवाज करने से जब आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां गए तो नजरा देख दंग रह गए |
वही शोर गुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी | जब तक वह लोग बकरी को बचाने की हिम्मत करते तब तक अजगर बकरी को पूरी तरह निगल गया | उसके बाद अजगर धीरे-धीरे वहां से चला गया |
ग्रामीणों के अनुसार इसके पहले भी अजगर द्वारा जानवरों को जिंदा निगलने की घटनाएं हो चुकी हैं |


