सामान लेने की गई नाबालिक को अगवा कर किया दुष्कर्म

मेरठ 17 सितंबर 24.
रोहटा क्षेत्र के गांव में दूसरे समुदाय के एक युवक ने एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया |
उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया |

लड़की की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया |

वही मामला दो पक्षों का होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है |
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है |
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को खोजने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है |

प्राप्त सूचना के अनुसार रोहटा गांव निवासी एक लड़की को दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने रविवार की शाम अगवा कर लिया |
लड़की शाम 6 बजे के लगभग दुकान पर सामान लेने गई थी उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया |
आरोपी द्वारा किशोरी को बंधक बनाकर के उसके साथ बलात्कार किया गया और उसको उसी हालत में छोड़कर वह फरार हो गया
परिजनों ने जब काफी देर इंतजार के बाद बाद भी लड़की नहीं आई तो उसकी खोजबीन चालू कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी |
रात लगभग 10 बजे लड़की को बदहवास हालत में मिली |
लड़की की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया |

रोहटा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बलात्कार के आधार पर तारीख मिली है मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है |
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा |

वही इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *