थानाध्यक्ष नगर के नेतृत्व में पुलिस को मिली कामयाबी, दिव्यांग के हत्यारों को किया गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
एनजीवी प्रकाश न्यूज़

नगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये दिव्यांग के दो हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार

बस्ती 19 सितम्बर 24.
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा तथा संत राज यादव तथा हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव,मंजीत यादव के साथ पोखरा बाजार पेट्रोल पंप के निकट मिले दिव्यांग युवक के हत्या के वांछित अभीयुक्तो देसी शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधि के कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |

थानाध्यक्ष नगर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी श्यामू उर्फ चुक्की पुत्र बरखू निवासी मुडियारी थाना कप्तानगंज बस्ती तथा भीम पुत्र रामू निवासी मेडऊवा थाना कप्तानगंज बस्ती के निशान देही पर कत्ल करने हथियार एक बांस की लाठी को भी बरामद |

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया शराब के नशे में विवाद होने पर मृतक की लाठी छीन उसके ऊपर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *