मणिपुर को दहलाने की कोशिश -घुसे 900 आतंकवादी

जी.पी.दुबे

मणीपुर में दाखिल हुए 900 आतंकवादी

मणिपुर को एक बार फिर से दहलाने की कोशिश की जा रही है जहां सूत्रों के अनुसार लगभग 900 आतंकवादी जो कई तरह से हथियार चलाने और ड्रोन से हमला करने में सक्षम है |

म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में दाखिल हो गए हैं। वहीं, ये आतंकी राज्य में किसी बड़ी घटना अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने भी खुफिया विभाग के दावे पर सहमति जाहिर की है। आतंकवादियों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक कुकी बहुल इलाके में दाखिल हुए हैं आतंकी |

म्यांमार से सटे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यह कुकी बहुल इलाका है। जानकारी के मुताबिक, जो आतंकी म्यांमार में दाखिल हुए हैं वो ड्रोन चलाने में भी माहिर हैं।
खुफिया विभाग की रिपोर्ट राज्य के सभी पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *