जी.पी. दुबे

झांसी उत्तर प्रदेश.
लोगों की सोच किस तरह गिर गई है किस तरह वह वासना के आग में अंधे हो गए हैं इसका एक ताजा उदाहरण झांसी जिले से है जहां पर एक दबंग द्वारा एक महिला से एक रात की अपनी दुल्हन बनने के लिए कहा और जब महिला ने इनकार किया तो उसने उसके सारे कपड़े नोच कर उसे नंगा कर दिया |
इतने पर भी उसे दबंग का मन नहीं भरा तो उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी |
यहां बताते चलें कि पूरा मामला कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है |
महिला का पति दूसरे शहर में कमाता है और महिला यहां एक छोटी सी दुकान चलाकर अपना और बच्चों का जीवन यापन करती है |
इसी बात का फायदा उठाकर दबंग उसकी दुकान पर आया और उससे अश्लील बातें करने लगा |
और इस बीच में उसने महिला से संबंध बनाने के लिए कहते हुए एक रात की दुल्हन बनने के लिए कहा |
महिला के मना करने पर दबंग ने उसे दुकान से खींच कर बाहर निकाला और उसके शरीर से सारा कपड़ा खींचकर उतार कर उसे नंगी कर दिया |
उसके बाद उसे मारना चालू कर दे जिससे महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी |
महिला के साथ ऐसा होते देख ग्रामीणों ने प्रधान को यह बात बताई और मौके पर पहुंचे प्रधान ने महिला को उस दबंग से बचाया | इसके बाद दबंग वहां से फरार हो गया |
मौके पर पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने घेरा बनाकर उसको कपड़े पहनाये |
पीड़ित महिला ने पूरे मामले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई |




