
जी.पी.दुबे
चमक रहा है दुर्गा मंदिर स्थित नगर बाजार का पोखरा
बस्ती 25 सितंबर 24.
नगर पंचायत नगर बाजार के दुर्गा मंदिर के समीप स्थित पोखरा जिसे पहले राजा का पोखरा भी कहा जाता था |
आज के 1 साल पहले तक वह जलकुंभी तथा अन्य गंदगी से भरा रहता था |
नगर बाजार के नगर पंचायत बनने के पहले के प्रधानों द्वारा उसकी साफ सफाई पर ध्यान न देकर उसे केवल पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया था |
पोखरे में गंदगी होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छठ पूजा के समय महिलाओं तथा उनके परिजनों को होती थी | उसी गंदे पानी में किसी तरह खड़े होकर व्रती महिलाओं को सूरज को अर्ध देते हुए पूजा करना पड़ता था |

नीलम सिंह राणा के नगर पंचायत नगर बाजार का अध्यक्ष बनने के बाद उनकी नजर इस समस्या की तरफ गई | इसके बाद अध्यक्ष नीलम सिंह राणा तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्य को करने का संकल्प लिया और उनके प्रयास से छठ पूजा के पहले तक पोखरा में से सारी जलकुंभी और गंदगी निकाल दी गई |
यही नहीं दो तरफ से उन्होंने मिटटी डलवा कर उसको समतल करवाया और पहली बार छठ पूजा का पर्व काफी भव्य तरीके से नगर बाजार के दुर्गा मंदिर वाले पोखरे पर मनाया गया | जिसकी महिलाओं द्वारा काफी सराहना भी हुई थी |
आज की तारीख में पोखरा में एक भी जलकुंभी या कोई अन्य गंदगी देखने को नहीं मिलेगी |
पोखरे का साफ पानी दुर्गा मंदिर पर पूजा करने आने वालों का मन मोह लेता है |
ऐसा नहीं है कि यह सब कुछ आसानी से हो गया इसको करवाने के लिए राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू सिंह के सामने अनेक लोगों ने विवाद भी पैदा किया लेकिन उन्होंने हर विवाद को किनारे करते हुए स्वच्छ नगर पंचायत स्वच्छ पोखरा के संकल्प पूरा किया |



