एसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ

जी.पी.दुबे
97210 711 75

एसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ

बस्ती 1 नवंबर 24.
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर डॉ.के.एस. प्रताप कुमार व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के. भारद्वाज के निर्देशन में आज पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर व यातायात सत्येन्द्र भूषण तिवारी की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2024 सीता काट कर शुभारंभ किया |
शुभारंभ के अवसर पर अधीक्षक द्वारा यातायात रैली को हरी झंडी दिखा कर शास्त्री चौक से रवाना किया गया |

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से

  1. यातायात नियमों का पालन करने,
  2. सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, 3
  3. लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने,
    4.दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने.
  4. तीन सवारी न बैठने,
  5. बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने,
  6. नशे की हालत में गाड़ी न चलाने,
  7. वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने,
  8. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग आदि करने एवं अपने परिवार वालों, रिश्तेदारों व आस-पास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की अपील की ।
    इस अवसर पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह व महिला थाना व प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण के साथ आम लोग भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *