
जी.पी. दुबे
मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हत्या
भदोही 30 सितंबर 24.
भदोही से एक दर्दनाक खबर आई है जहां पर एक मंदिर के पुजारी का गला रेत कर हत्यारे ने हत्या कर दी |
सूरयँवा थाना क्षेत्र के बावन बीघा तालाब पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर में यह घटना हुई है |
मंदिर के एक कमरे में पुजारी रहते थे जहां पर उनकी हत्या कर लाश को छोड़कर चले गए पूरा कमरा खून से लथपथ था |
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साथ जुटाया |
अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो मंदिर परिसर में पुजारी सीताराम 75 वर्ष को ना पाकर उनके कमरे में जाकर देखा तो उनकी लाश पड़ी थी |
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी सीताराम बिहार की किसी स्थान से करीब 30 साल पहले यहां आए थे और स्थानीय लोगों ने उनको मंदिर की देखरेख के साथ पूजा पाठ की जिम्मेदारी सौंपी थी |
तब से वह इसी मंदिर में रह रहे थे |
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के पास कुछ अराजक तत्वों का जमाना होने और कई बार मंदिर में घंटा दान पत्र चोरी की शिकायत पुजारी ने की थी | वही आज भी कई घंटा और दान पत्र गायब होने की बात सामने आई है |


