
जी. पी. दुबे
9721071175
माननीय सफाई पखवाड़ा चला रहे थे जेबकतरे ने उनकी जेब की सफाई कर दी
अमरोहा 2 अक्टूबर 24.
लगता है सपा नेता की जेब साफ करना चोरों को एक तरफा कार्यवाही लगा इसीलिए भाजपा नेता के सफाई पखवाड़ा चलाते समय चोर ने उनकी जेब की सफाई कर दी |
बताते चलें की सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा नेता डॉ आशुतोष भूषण शर्मा झाड़ू लगा रहे थे | इस दौरान चोर ने नेताजी का पॉकेट साफ कर दिया |
नेताजी के अनुसार उनके पर्स में 10हजार कैश और कीमती कागज थे जिसे पॉकेट मार ने चुरा लिया |
इतना नहीं यह घटना शहर के मुख्य चौराहे पर हुई है,और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस भी मौजूद थी | उसके बाद भी चोर ने आराम के साथ नेताजी की जेब की सफाई कर दी |
प्राप्त समाचार के अनुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती को गजरौला थाने के बगल इंदिरा नगर चौक पर सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | कार्यक्रम में भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे |
कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता डॉक्टर आशुतोष भूषण शर्मा सड़क पर झाड़ू लगाकर चल रहे थे इस दौरान ताक में बैठे चोर ने उनका पर्स उड़ा दिया |
बरहाल पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर चोर को ढूंढना चालू कर दिया है |
