69 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

जी. पी. दुबे
9721071175

बुजुर्ग महिला से चार लोगों ने किया गैंगरेप

अयोध्या 2 अक्टूबर 24.
अयोध्या से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 69 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया |

प्राप्त समाचार के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 69 साल की बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 23 सितंबर 24 कीरत गांव के चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया | यही नहीं उन लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे बाद में वायरल कर दिया |

वीडियो वायरल होने के बाद शहर में रह रहे उसके बेटे को जब इसकी जानकारी हुई तो वह गांव आया और मां को लेकर कुमारगंज थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई |
पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया |
एक अधेड़ और तो किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का एक अधेड़ व्यक्ति बुजुर्ग महिला के साथ बीपीएल के अंदर बैठकर शराब पी रहा था, तभी दूसरा भी आ गया और पहले चला गया |

उसके जाने के बाद दूसरे व्यक्ति ने महिला के साथ रेप किया | इसी बीच गांव की दो किशोर वहां पहुंच गए और उन्होंने रेप का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *