जन्मजात कटे होंठ व तालु वाले मरीजों के फ्री उपचार के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से

जी. पी. दुबे
9721071175

जन्मजात कटे तालु, कटे होंठ के मरीज का होगा फ्री इलाज

बस्ती 3 अक्टूबर 24.
जन्मजात कटे होंठ तथा कटे तालु वाले मरीजों का निशुल्क इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन आगामी 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है |

इस आशय का पत्र जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमाकांत दुबे ने कहा कि ऐसे बच्चों के अभिभावक ऑपरेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले तथा वह लोग जो ऐसे किसी मरीज को जानते हैं वह भी उनका रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उनके अभिभावक को अवश्य बताएं |

उन्होंने बताया कि.
👉 14 अक्टूबर 24 को रुदौली भानपुर वह सलटॉआ के मरीजों का रजिस्ट्रेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर मे होगा..

👉 15 अक्टूबर को परशुरामपुर विक्रमजोत ह्ररैया दुबौलिया के मरीजों का रजिस्ट्रेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पर होगा..

👉 16 अक्टूबर को कुदरहा बनकटी तथा बहादुरपुर के मरीजों का रजिस्ट्रेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर होगा..

👉 17 अक्टूबर को साऊघाट कप्तानगंज,गौर, मरवटिया व बस्ती सदर के मरीजों का रजिस्ट्रेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती के यहां होगा..

👉 बस्ती जिले के सभी वह मरीज जो किसी कारण बस अपना रजिस्ट्रेशन उक्त तिथियां पर नहीं करवा सके हैं वह 18 अक्टूबर 24 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं…

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्लास्टिक सर्जन के निगरानी में गोमती नगर लखनऊ में स्माइल ट्रेन के सौजन्य से उनका स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार किया जाएगा |

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454 15999 9 तथा 9565 4370 56 पर संपर्क कर सकते हैं |

उन्होंने समस्त आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऐसे मरीजों का उक्त तिथियां में रजिस्ट्रेशन करवायें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *