फिर से जवान बनाने का लालच दे ठगे 35 करोड़

ज्ञान प्रकाश दुबे

फिर से जवान बनने का लालच दे ठगे 35 करोड़

कानपुर 4 अक्टूबर 24.
कानपुर के रहने वाले राजीव दुबे और रश्मि नाम के कपल नें लोगों को जवान बनाने का लालच देकर इस तरह फसाया की लोग यह भी नहीं सोच पाए कि यह संभव है या असंभव |
लोगों ने उनकी बातों में आकर अपनी गाढी कमाई गवा बैठे |

प्राप्त समाचार के रिवाइबल वर्ल्ड नाम थेरेपी सेंटर चलाने वाले नटवरलाल ने शहर में बढ़ते प्रदूषण का फायदा उठाकर लोगों को इस तरह चूना लगाया कि उनको एहसास तक नहीं हुआ |

कपल ने कहा कि प्रदूषण और दूषित हवा की वजह से लोग जल्दी बुजुर्ग हो जा रहे हैं |
उन्होंने कहा कि वह इजराइल से मंगाई मशीन के द्वारा ऑक्सीजन थेरेपी देकर मात्र कुछ महीनो में ही उन्हें फिर से जवान बना देंगे |

राजीव दुबे ने लोगों से कहा कि उनकी इस मशीन से लोगों की लाइफ 20 साल पीछे चल जाएगी | उनके जो अंग डैमेज हुए हैं, वह पुनः रिकवर हो जाएंगे और वह फिर से जवान हो जाएंगे |
जिस तरह राजीव दुबे ने लोगों को बताया इससे उनको लगा की यह सही है | कुछ लोगों ने ऑनलाइन चेक किया तो उस पर भी उसका डाटा मिला जिससे लोगों का विश्वास और बढ़ गया |
लोगों द्वारा जवान बनने के लालच में लाखों रुपए का इन्वेस्टमेंट कर दिया गया |
जवान बनने की लालच में रूपयों का इन्वेस्ट करने वालों में लोगों में उद्योगपति अधिकारी और नेता भी शामिल थे |

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपल ने लगभग 35 करोड रुपए लोगों से ठगे और वहां से फरार हो गए |

ठगी के शिकार लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर मदद और न्याय की गुहार लगा रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *