थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी के सरिया के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

G. P. Dubey
9721071175

पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी के सरिया साथ चोरों को किया गिरफ्तार

बस्ती 4 अक्टूबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी की कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह नेतृत्व में पुरानी बस्ती पुलिस ने हड़िया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला के साथ उस समय बड़ी सफलता हासिल की जब ट्रैक्टर ट्राली पर लदा चोरी के दो कुंतल 15 किलो सरिया के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी हनुमानगंज थाना रुधौली – बस्ती तथा
जितेंद्र चौधरी पुत्र गंगाराम चौधरी निवासी डास थाना मुंडेरवा बस्ती
को परसा जाफर चौराहे के पास चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली तथा उस पर लदे हुए सरिया के साथ गिरफ्तार किया |

पुलिस ने अभियुक्तों के ऊपर विधि के कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *