बहुचर्चित अमेठी कांड: शिक्षक के परिवार की हत्या करने वाले चंदन का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Gyan Prakash Dubey

अमेठी कांड: शिक्षक की परिवार की हत्या करने वाले चंदन ने यह किया कांड उसके बाद पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

अमेठी 5 अक्टूबर 24.
बहुचर्चित अमेठी कांड में शिक्षक के परिवार के हत्या करने वाले अभियुक्त चंदन यादव का नया कारनामा सामने आया है | जिसके कारण पुलिस ने चंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया |

हिरासत के दौरान जब पुलिस चंदन को लेकर हत्या में प्रयोग किए गए पिस्टल को बरामद करवाने गई |

उसी दौरान अभियुक्त चंदन ने उप निरीक्षक की पिस्तौल छीन कर फरार होने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी |

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुये उसके पैर पर गोली मार दी |

बताते चलें कि शिक्षक के पत्नी से आशिकी के चलते अभियुक्त चंदन यादव ने शिक्षक उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया |

पुलिस ने जब उसको गिरफ्तार किया तो उसने हत्या करने के राज का खुलासा करते हुए सारी बातें बताई थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *