नगर पुलिस नें 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

नगर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 अभियुक्त को भेजा जेल

बस्ती 5 अक्टूबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराधियों के खिलाफ आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा थाना अध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रभारी चौकी करहली दुर्गा प्रसाद पांडे तथा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा |

थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभिजीत पुत्र इंदाज निवासी कूड़ा पट्टी दरियाव, अनिल पुत्र फजल , हरिश्चंद्र पुत्र फजल , शांति देवी पत्नी हरिश्चंद्र, शिल्पा पुत्री हरिश्चंद्र सभी निवासी जलालपुर, भूपेंद्र उपाध्याय पुत्र दूधनाथ उपाध्याय, लकी उपाध्याय पुत्र सुरेंद्र उपाध्याय, सन्नो देवी पत्नी हौसिला प्रसाद सभी निवासी बेलवाड़ाड तथा शिवकुमार पुत्र रामहेर निवासी मॉडन थाना नगर बस्ती को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया |

गिरफ्तार करने में प्रभारी चौकी इंचार्ज करहली उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडे के अलावा कांस्टेबल चंद्रकांत पांडे, साहब कुमार, विनोद गुप्ता,आनंद सिंह तथा महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी देवी शामिल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *