
जी.पी. दुबे
97210 711 75
एस.ओ. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार
बस्ती 7 अक्टूबर 24.
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलवारी पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आज दोपहर गायघाट चौराहे से गिरफ्तार किया |
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त गति राम पुत्र दयाराम की उम्र लगभग 28 वर्ष है और वह गायघाट थाना कलवारी बस्ती का निवासी है | उसे कांस्टेबल उमाशंकर सिंह यादव,विनीत यादव तथा महिला कांस्टेबल शुभांगी के साथ गायघाट चौराहे से गिरफ्तार किया गया |
अभी के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया |


