चॉकलेट देने के बहाने अंदर बुलाकर दुकानदार ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

जी.पी. दुबे
97210 71175

चॉकलेट देने के बहाने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

बदायूं 7 अक्टूबर 24.
बादाम से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक विशेष समुदाय के दुकानदार ने मासूम को चॉकलेट देने के बहाने उसके साथ दरिंदगी की |
किराने के दुकानदार ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने उसे अंदर बुलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला
उसहैत थाना क्षेत्र का है | जहां 7 साल की एक मासूम बच्ची रविवार की देर शाम खाने का कुछ सामान लेने
किराने की दुकान पर गई |

इस दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट देने का लालच देकर उसे अंदर बुलाया और उसका यौन शोषण कर दुष्कर्म किया |

आरोपी किसी तरह छूट कर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई |
परिजन उसे लेकर थाने गए और वहां पर पुलिस ने बच्ची का बयान लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया |
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है | लोगों में काफी आक्रोश है और वह आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *