पुलिस को देख तेल चोर वाहन सहित सामान छोड़कर भागे

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पुलिस को देख हाईवे पर तेल चुराने वाले गैंग अपना सामान छोड़ भागे

बस्ती 8 अक्टूबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन छावनी पुलिस को उसे वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब प्रभारी निरीक्षक छावनी विजय कुमार दुबे, उप निरीक्षक रितेश कुमार तथा पुलिस बल के साथ हाईवे का पेट्रोलिंग कर रहे थे |
पुलिस को देखकर हाईवे पर चोरों का गिरोह अपना वाहन तथा अन्य सामान छोड़कर भाग गया |
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने
चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहे |

यहां बताते चलें कि छावनी पुलिस हाईवे का गस्त किया जा रहा था इस दौरान हाईवे पर शंकरपुर के पास तेल चोरों का गिरोह किसी वहां से तेल चुराने के तक में लगा हुआ था | दूर से पुलिस की गाड़ी आती देख वह अपना सामान तथा वाहन छोड़कर भाग गए |

पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट वीडीआई कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 32सी वी 5741, दो तेल निकालने का पाइप, एक गिलास 2 रिंच, वाहन पेपर 3, एक मोबाइल तथा 7 बड़े गैलन बरामद किया |

प्रभारी निरीक्षक छावनी विजय कुमार दुबे ने कहा कि शीघ्र ही घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *