
जी.पी. दुबे
97210 71175
एडिशनल एसपी ने कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये सख्त निर्देश
बस्ती 9 अक्टूबर 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कल देर रात थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त निर्देश दिए |
उन्होंने भोजनालय, कार्यालय,मलखाना,बैरक,महिला हेल्प डेस्क,साइबर सेल डेस्क,हवालात, सीसी टीएनएस आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया |
उन्होंने थाना परिसर के साफ सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया |
एडिशनल एसपी ने वहां उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को आगामी त्यौहारों,दुर्गा पूजा,दशहरा, दीपावली, धनतेरस,छठ को सकुशल संपन्न करवाने हेतु शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों को अवगत कराते हुए उनके पालन के लिए निर्देशित किया गया |
उन्होंने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए |


