फांसी के फंदे से लटका मिला नव विवाहित जोड़ा

जी. पी. दुबे
9721071175

लव मैरिज की और दोनों ने लगा ली फांसी

प्रयागराज 9 अक्टूबर 24.
मेंहदौरी स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह युवा पति-पत्नी राजेन्‍द्र और नेहा के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले।
घटना युवक की ससुराल में हुई। घरवालों ने देखा तो फंदा काटकर दोनों के शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
मृतक 25 वर्षीय राजेंद्र उर्फ भगवानदास बहरिया से अपनी ससुराल आया था।
सूचना पर उसके परिजन भी आ गए और हत्या का आरोप लगाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में राजेंद्र के घरवालों से पुलिस की हल्की नोकझोंक भी हुई।
यहां बताते चलें कि राजेन्‍द्र-नेहा ने मंदिर में लव मैरेज की थी।
इसके पहले नेहा के नाबालिग रहते उसे भगा ले जाने के आरोप में राजेन्‍द्र तीन साल तक जेल में रहा था।
वह अभी कुछ महीने पहले ही बाहर आया था।
प्राप्त समाचार के अनुसार
बहरिया में जुगनूडीह निवासी प्रभुनाथ चालक हैं।
उनके पांच बेटों में चौथे नंबर का राजेंद्र उर्फ भगवान दास भी गाड़ी चलाता था।
उसने मेंहदौरी की कांशीराम कॉलोनी निवासी घनश्याम की बेटी 20 वर्षीय नेहा उर्फ लक्ष्मी के साथ कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था।
पहले तो दोनों के घरवाले दोनों के शादी के लिए नहीं राजी थे लेकिन बाद में मान गए।
सोमवार शाम राजेंद्र पत्नी नेहा के साथ ससुराल पहुंचा।
मंगलवार सुबह नेहा के घरवाले काम पर चले गए।
उसके बाद नेहा दुकान पर कुछ सामान लेने गई और लौटी तो पीछे के कमरे में चली गई।
और जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो उसकी मां ने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो देखा कि कमरे में राजेंद्र और नेहा के शव फंदे पर लटक रहे थे।
यह देखकर उसकी मां चीखनें लगी । शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे और फंदा काटकर दोनों के शवों को नीचे उतारा गया।

राजेंद्र के भाई अरविंद ने बताया कि रविवार शाम को राजेंद्र और नेहा गांव आए थे। सोमवार शाम ससुराल से फोन आने के बाद वह नेहा को लेकर मेंहदौरी स्थित ससुराल आया था। मंगलवार सुबह नौ बजे राजेंद्र से फोन पर बात हुई थी तब सबकुछ सामान्य था। लगभग साढ़े दस बजे दोनों की खुदकुशी की सूचना मिली।
अरविंद ने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उसने नेहा के मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताया है। अरविंद के मुताबिक पहले भी उस युवक ने राजेंद्र को धमकी दी थी।

वही इस मामले में शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *