भाई ने 2 सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

Gyan Prakash Dubey

भाई नें दो सगे भाइयों की हत्या कर दो को कर दिया घायल

आगरा 9 अक्टूबर 24.
आगरा के खदौली के छोटे गूड़ा गांव में जमीन की वजह से चल रहा पारिवारिक विवाद मंगलवार की सुबह को खूनी संघर्ष में बदल गया |

जिसमें दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई तथा एक भाई के लड़के और पत्नी को घायल कर दिया |

वहीं आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए |

गांव में तनाव की स्थिति है और उसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रघुवीर सिंह बेटे अनिल व विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे |
उसी समय बेताल सिंह भी अपने पुत्र राहुल के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए |
रास्ते को लेकर रघुवीर सिंह तथा बेताल सिंह में नोक झोक होने लगी, रघुवीर सिंह का बेटा विनय विवाद को समाप्त करने के लिए दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने लगा | इस दौरान बेताल सिंह के परिजनों द्वारा रघुवीर सिंह के साथ मारपीट की जाने लगी, रघुवीर सिंह का भाई सतपाल सिंह उनको बचाने आया तो उस पर भी कुल्हाड़ी व फावड़े से हमला कर दिया गया |
रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्य पाल सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया |

रघुवीर सिंह की पत्नी और सत्यपाल सिंह के बेटे देवानंद के ऊपर भी उन लोगों ने प्रहार कर उन्हें भी घायल कर दिया |

वही ग्रामीणों के अनुसार जमीन का विवाद कई सालों से कोर्ट में चल रहा है, इसके पहले भी दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है तथा पुलिस ने शांति भंग में कार्यवाही भी किया है |
ग्रामीणों के अनुसार पूरे परिवार का 72 बीघा का चक है, जिसमें लगभग एक बीघा परिवार के किसी सदस्य से रघुवीर सिंह ने ले लिया था उसी का विवाद चल रहा है|
एत्मादपुर के एसीपी पीयूष कांत राय ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है |
जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *