
जी.पी. दुबे
97210 71175
मंडलायुक्त,आईजी तथा एस पी ने शहर में पैदल मार्च कर दिलाया सुरक्षा का एहसास
बस्ती 9 अक्टूबर 24.
त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आइजी आर के भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा शहर में सड़क पर उतरकर गस्त किया गया |
उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी पैदल मार्च में शामिल हुए |
कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज गांधीनगर तथा कंपनी बाग क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया |
गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, , दंगा नियंत्रक वाहन एवं उपकरणों के साथ पुलिस बल भी साथ में था |
गस्त के दौरान अधिकारियों ने आम जनता से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा उसके उचित निस्तारण के लिए आश्वत किया |
दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा के लिए वहां मौजूद समिति के पदाधिकारी से वार्ता कर उनको उचित निर्देश दिया गया |


