
जी.पी. दुबे
*97210 71175*बेलगाम गुंडे : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को सुला दी मौत की नीद
हापुड़ 9 अक्टूबर 24.
कहने को तो उत्तर प्रदेश में कानून का राज है | लेकिन गुंडे बे लगाम है |
पुलिस का उनको जरा सा भी डर नहीं है | यहां पुलिस का काम केवल घटना k4बाद में मुकदमा दर्ज कर उनको पकड़ने तक सीमित रह गया है|
जो बाद में छूठ कर फिर वही काम करते हैं |
प्राप्त समाचार के अनुसार हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की नवरात्र में पूजा करने गांव में स्थित मंदिर पर गई थी |
जब वह पूजा कर वापस आ रही थी तो गांव के कुछ दबंग मनचलों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी |
लड़की के भाई ने इसका विरोध किया तो दबंगों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई |
बात इतने तक ही सीमित रह गई होती तब भी कुछ गनीमत थी |
दबंगों द्वारा कुछ और लोगों को बुला कर लाठी डंडों से भाई बहन की जमकर पिटाई कर दी गई |
पिटाई करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये |
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और भाई बहन को तुरंत अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया |
इलाज के दौरान जहां भाई की मृत्यु हो गई और बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है |
परिजनों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में की गई | पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | बाकियों की खोज जारी है

