एडिशनल एसपी तथा एडीएम द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया गया निरीक्षण

जी.पी. दुबे

97210 711 75

एडिशनल एसपी व एडीएम द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया गया निरीक्षण

बस्ती 11 अक्टूबर 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र तथा थाना कप्तानगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया |

उन्होंने कोतवाली तथा थाना कप्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न मूर्ति विसर्जन स्थलों के निरीक्षण के दौरान ग्राम सभाओं के प्रधानों को बुलाकर मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न करवाने के लिए उनको आवश्यक निर्देश दिया गया |

कोतवाली थाना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ई ओ नगर पालिका, क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा |

कप्तानगंज थाना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा|

तत्पश्चात उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे तथा पुलिस बल के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आम जनता से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलवाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *