
जी.पी. दुबे
97210 71175
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती 11 अक्टूबर 24.
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में आरोपी को गिरफ्तार किया |
थाना ध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त अभिजीत पुत्र इंद्रराज 22 वर्ष निवासी कुरहापट्टी दरियाव थाना नगर बस्ती को बेलाड़ी ओवर ब्रिज के नीचे से दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये उसे न्यायालय भेजा गया |
यहां बताते चलें कि थाना क्षेत्र की एक लड़की ने नगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभिजीत पुत्र इंद्रराज निवासी कुरहापट्टी दरियाव,थाना नगर बस्ती ने शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली ले गया |
जहां उसके द्वारा कई बार दुष्कर्म किया गया | शादी की बात करने पर वह टाल मटोल करता था |
और जब शादी का दबाव बनाया जाता था तो वह मारता पीटता था तथा जान से मारने की धमकी देता था | और वह दिल्ली से लाकर उसे घर छोड़कर चला गया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है |
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी थी |


