
जी. पी. दुबे
9721071175
गायब युवक की टुकड़ो में मिली लाश
लखनऊ 12 अक्टूबर 24.
लखनऊ के पी जी आई थाना क्षेत्र में एक युवक लाश कंकाल के रूप में कई टुकड़ों में मिली |
प्राप्त समाचार के अनुसार
20 दिन पहले दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का कंकाल शुक्रवार को वृंदावन कालोनी की झाड़ियों में पड़ा मिला।
कंकाल के कई टुकड़े हो चुके थे ।
मृतक युवक के परिजनो ने दोस्तों पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाया है।
वहीं, पुलिस शव की डीएनए जांच करा रही है और दोस्तों की तलाश भी कर रही है।
पुलिस के अनुसार कंकाल रेवतापुर निवासी 20 वर्षीय अंकुर का है और घर से मात्र 500 मीटर दूरी पर मिला है।
शव की शिनाख्त युवक की मां राजदुलारी ने कपड़ों से की है। मां ने पुलिस को बताया कि अंकुर राधा निकुंज पार्क में माली का काम करता था। 20 दिन पहले 22 सितंबर को वह अपने दोस्त अतुल वाजपेयी और एक अन्य के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजनों नें पीजीआइ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी तो यह मौके पर पहुंची और कपड़ों की मदद से शिनाख्त की। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटे के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को इाड़ियों में फेंका है।
पुलिस अंकुर के दोनों दोस्तों की तलाश में जुटी है।
परिवारजन ने बताया कि शव पूरी तरह से कंकाल बन चुका है और उसके भी कई टुकड़े हो गए हैं।
सिर कहीं तो पैर कहीं और पड़ा मिला है। शव को कुत्तों ने भी नोचा है। पुलिस कंकाल को इकट्ठा कर ले गई हैं। वहीं बची हड्डियों को परिजनों द्वारा इकट्ठा कर ले जाया गया हैं।
अंकुर के बड़े भाई विकास का कहना है कि जिस दिन अंकुर गायव हुआ था, उसी के अगले दिन अतुल व उसके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामला गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया। इसके बाद उन दोनों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया।
परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस सीसी कैमरे खंगालती तो शायद शव पहले मिल जाता।
