
Gyan Prakash Dubey
किशोरी को बचाने गयी पुलिस पर हुआ हमला
जाजपुर.ओड़िशा 12 अक्टूबर 24.
एक किशोरी को बचाने गयी पुलिस टीम पर अपहरणकर्ताओ नें हमला कर दिया | हमले में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गये | गंभीर रूप से घायलों में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है |
घटना उस वक्त हुयी जब पुलिस नें आरोपी के घर छापा मारा और आरोपियों नें अचानक हमला कर दिया |
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की रात का है |
जब पूरी जिले के डेलांग थाना क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया |.
पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को बरचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा गया है |
पुलिस के अनुसार अंनता समल और उसके भाई मनोज समल नें 2 दिनों बनाकर रखा था | किशोरी के माता पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया था |
रात के अंधेरे में पुलिस टीम बराचाना के गांव पहुंची तो अंनता, मनोज और उसकी बहन नें पुलिस टीम पर हमला कर दिया | हमले में 7 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हे बराचाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया |
जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें कटक के मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया |
बराचना थाने के प्रभारी श्रीकांत बारिक नें बताया की डेलांग पुलिस की टीम नें स्थानीय पुलिस टीम की सहायता से बचाव अभियान चलाया था |
जैसे ही पुलिस उनके घर पहुंची उन पर हमला कर दिया | हमले में एक महिला अधिकारी सहित 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुये हैं |
हमले के बाद आरोपी अंनत, मनोज और उसकी बहन फरार हो गये |
पुलिस इस मामले को दर्ज करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया |


