बहराइच में मूर्ति विसर्जन के समय दूसरे समुदाय द्वारा पथराव और फायरिंग में एक की मौत. दो जिलों की पुलिस फोर्स तैनात

जी.पी. दुबे

97210 711 75

बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के समय हुआ बवाल गोली चलने से एक की मौत

बहराइच 13 अक्टूबर 24.
बहराइच में आज दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गैर समुदाय केयुवको ने पथराव कर दिया |
जब तक लोग समझ समझ पाते तब तक फायरिंग शुरू हो गई | गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई दूसरा युवक गोली लगने से घायल हो गया |

मौत की खबर सुनते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी|
बहराइच सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया तथा मेडिकल कॉलेज भी पुलिस के खिलाफ नारे लगाए |

बावल की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पी ए सी को मौके तैनात किया गया |
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया |
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव है |
प्राप्त सूचना के अनुसार मामला हरदी थाना क्षेत्र का है |

कमिश्नर शशि भूषण लाल और डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं |
जिले में तनाव देखते हुए गोंडा जिले के थानों की फोर्स भी बुलाई गई है |

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मेडिकल कॉलेज के सामने लाश रखकर हो रहे प्रदर्शन में पहुंच गए हैं |

साथ ही पूरे शहर में मूर्ति विसर्जन को रोक दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *