माँ नें बेटी के नाम की दी सुपारी उसके बाद शातिर लड़की नें ऐसा काम किया की….

जी.पी.दुबे

9721071175

लड़की के प्रेम प्रसंग से परेशान मां ने दी सुपारी, चालाक बेटी ने किलर के सामने रख दिया ये ऑफर

एटा.
जसरथपुर कोतवाली थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शातिर बेटी नें माँ के प्लान पर पानी फेरते हुये उल्टे माँ के ऊपर उस प्लान का शिकार बना दिया |

प्राप्त समाचार के अनुसार बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान मां ने उसके नाम की सुपारी दे दी |

घटना करीब एक हफ्ते पुरानी है,जिसका खुलासा पुलिस ने किया है |

सबसे खास बात यह है कि सुपारी बेटी की दी गई थी, लेकिन हत्या मां की हो गई |

दरअसल, मृतका के अपने मायके के ही रहने वाले सुभाष नाम के व्यक्ति से संबंध हो गए थे |

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी रेप के मामले में जेल जा चुका है, जो कि हाल ही में बाहर आया था |

महिला ने इसे ही अपनी बेटी के नाम की सुपारी दी थी और कहा था कि इसके बदले वो उसे 50 हजार रुपये देगी |

इसके बाद महिला अपनी 17 साल की बेटी को अपने मायके ले आई |

सुपारी किलर ने पूरी प्लानिंग लड़की को बता दी |

शातिर लड़की नें किलर को ही ऑफर देते हुये कहा कि अगर तुम मेरी मां को मार दोगे तो मैं तुमसे शादी कर लूंगी |

इस ऑफर पर किलर राजी हो गया |

उसके बाद दोनों ने मिलकर महिला को मारने की योजना बनाई |

उसके बाद योजनानुसार आगरा में महिला की गला दबाकर हत्या कर दिया गया |

शनिवार को महिला का शव एटा में ही बाजरे के खेत में मिला |
मामले में महिला के पति नें पुलिस को तहरीर दी |
जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दिया |

पुलिस नें जांच के दौरान अभियुक्त किलर सुभाष को गिरफ्तार | उसके बाद पुलिस नें लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *