“कहीं हवन-पूजन तो कहीं भजन संध्या… बस्ती-संतकबीरनगर की पुलिस लाइनें बनीं कृष्णमय, गूंजता रहा ‘जय श्रीकृष्ण’”…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती से संतकबीरनगर तक गूंजा ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष, पुलिस लाइनों में भक्ति में डूबे अधिकारी और पुलिस परिवार

बस्ती/संतकबीरनगर, 5 सितंबर 2026।

कान्हा के जन्म की खुशियां और भक्ति का उल्लास… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बस्ती से लेकर संतकबीरनगर तक पुलिस लाइनें भक्तिमय नजर आईं। कहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ तो कहीं भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। अधिकारियों ने पुलिस परिवारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

बस्ती में हवन-पूजन के साथ मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव

बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में जन्माष्टमी के अवसर पर मंडलायुक्त बस्ती मंडल वैभव श्रीवास्तव , पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी , जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना , पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने अपने परिवार एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हवन-पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई। प्रार्थना की गई कि नंदलाल की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन में समृद्धि और सम्पन्नता बनी रहे तथा हर हृदय में सत्य, साहस, न्याय, कर्मठता, संस्कार, धर्म, कर्म और आत्मबल की भावना का विकास हो।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह , क्षेत्राधिकारी लाइन, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ तहसीलदार सिंह , प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संतकबीरनगर में भजनों से गूंजा पुलिस लाइन परिसर, ‘राधे-राधे’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

संतकबीरनगर।

रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खलीलाबाद विधायक, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के भजनों की मधुर धुनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से वातावरण को गूंजा दिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सहभागिता करते हुए लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनीष जायसवाल समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद के नागरिकों और पत्रकारों ने भी सहभागिता की।

बस्ती और संतकबीरनगर में आयोजित जन्माष्टमी समारोहों ने पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। दोनों जिलों में भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *