दसवीं की छात्रा को होटल ले जाकर कर पांच लोगों ने किया गैंगरेप

Gyan Prakash Dubey

10वीं की छात्रा को होटल ले जाकर 5 ने किया गैंगरेप

हल्द्वानी 17 अक्टूबर 24.
हल्द्वानी से कैसा मामला सामने आया है जहां 15 साल की किशोरी के साथ 5 वहशियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है |
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस ने सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाही कर रही है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है,जहां एक 10 की छात्रा घर से स्कूल जाने के निकली थी | लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची |
वहीं परिजनों द्वारा पुलिस में किशोरी के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया |
जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस के सहारे लड़की का लोकेशन पता किया |
5 दिन पर बरामद किशोरी ने जो कहानी बताइ उसे सुनकर सब हैरान रह गए |

पुलिस मामले की जांच करने में जुटी तो पता चला कि छात्रा दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठकर चली गई थी |
जिसके बाद पुलिस को पता चला कि पांच लोगों ने दिल्ली के एक होटल में बारी-बारी से उसका रेप किया |

पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

आरोपियों में तीन आरोपी महाराष्ट्र के तथा दो दिल्ली के हैं |

नाबालिग छात्रा के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है |
आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही की जा रही है |

परंतु यहां जांच का विषय यह भी है कि किसके कहने पर यह किसके साथ किशोरी दिल्ली गई |

बहरहाल पुलिस यह पता करने के लिए जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *