शर्मनाक: छात्र बेचता था चाइल्ड पॉर्न वीडियो

जी.पी. दुबे

97210 711 75

उम्र में छोटा काम में बड़ेः सोशल मीडिया पर छात्र बेचता था चाइल्ड पॉर्नोग्राफी
गोरखपुर 17 अक्टूबर 24.
यह कैसा मामला सामने आया है जहां पर उम्र में छोटे लेकिन कांड ऐसा की बड़े-बड़े उसके सामने पानी भरे |

एक छात्र के पास से 4000 से अधिक चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के वीडियो मिले हैं |
17 साल और 11वीं का छात्र सोशल नेटवर्किंग के जरिए वीडियो को बेचता था |
पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला चौरीचौरा थाना के फुटअहवा इनार के पास रहने वाला एक लड़का चाइल्ड फोटोग्राफी के काले धंधे में शामिल है | जिसने सोशल मीडिया के जरिए हजारों पॉर्न वीडियो बेचे हैं |

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी |
उसने बताया कि टेलीग्राम पर दोस्त बने राज नाम के युवक से उसे यह वीडियो मिलते थे | वीडियो बेचने की आवाज में 30 प्रतिशत कमीशन मिलता था |
मुख्यालय, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से साइबर पुलिस को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सूचना मिली थी। इसके बाद ही साइबर पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया। जांच में पुलिस को उसके मोबाइल में अलग-अलग फाइल में रखे चार हजार से अधिक वीडियो मिले हैं। पूछताछ में आरोपित ने जुल्म कबूल कर लिया और बताया कि सोशल मीडिया पर उसने नेकोग्राम एप पर एकाउंट बनाया है।
इसके अलावा टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर है, इसी की मदद से वह वीडियो को बेचने का काम करता है।
इस साइट पर साइबर एक्सपर्ट को कई अश्लील चैटिंग भी मिली है |

प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ से मिली गोपनीय सूचना के बाद किशोर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *