भाजपा विधायक पर दलित महिला के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज

Gyan Prakash Dubey

भाजपा विधायक के ऊपर दर्ज हुआ दलित महिला से रेप का केस

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर 2020 दलित महिला से बलात्कार और आपराधिक धमकी देने के मामले में हाई कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है।

कुछ दिन पहले गुजरात हाईकोर्ट ने विधायक गजेंद्र सिंह परमार के खिलाफ पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने पर गुजरात पुलिस से सवाल-जवाब किए थे।
गजेंद्र सिंह परमार साबरकांठा जिले की प्रांतीज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।

महिला के मुताबिक, विधायक परमार ने 30 जुलाई 2020 को उसे विधायक आवास में बुलाया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि विधायक बाद में उसके फोन कॉल को भी नजरअंदाज करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक बार विधायक ने उसका फोन उठाया और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसे धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी से कोई भी बात की तो वह उसका अपहरण करवा देंगे और उसे परेशान करेंगे।

इसके बाद महिला ने 2021 में हाईकोर्ट का रुख किया और पुलिस को विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

समाचार स्रोत.. ए एन आई तथा हिंदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *