मानसिक रूप से विछिप्त महिला के साथ रेप, उसके बाद पूरी रात नग्न अवस्था में रही घूमती

Gyan Prakash Dubey

मानसिक रूप से विछिप्त महिला के साथ दुष्कर्म, उस के बाद पूरी रात नग्न अवस्था में घूमती रही

इंदौर 24 अक्टूबर 24.
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मानसिक महिला से रेप किया गया |रेप के बाद महिला पूरी रात सड़क पर नग्न अवस्था मे घूमती रही।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी रेप पीड़िता को अपने साथ लेकर जाते दिख रहा है।

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में पूरे कपड़े पहनी महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है और दुष्कर्म के बाद के दूसरे वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 40 साल की इस महिला से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला मानसिक रोगी है।
शर्मा ने यह भी बताया ‘‘आरोपी को महिला सड़क पर अकेली घूमती दिखी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।’’

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की ‘‘डायल 112’’ गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और उसकी मेडिकल जांच कराई।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

थाना सदर बाजार के प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *