
Gyan Prakash Dubey
बदला ले रहा नाग – पांच को दशा तीन की मौत- दहशत में ग्रामीण
हापुड़ 24 अक्टूबर 24.
हापुड़ के सदरपुर गांव से ऐसा मामला आया है जहां पर लोगों के अनुसार एक नाग बदला ले रहा है |
अभी तक उसने पांच लोगों को कांटा जिसमें तीन की मौत हो गयी |
मृतकों की पहचान पूनम 29 वर्ष और उसके दो बच्चे साक्षी 11 और तनिष्क 10 के रूप में हुई है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन बहादुरगढ़ क्षेत्र के सदरपुर गांव में दो बच्चों के साथ एक महिला घर पर जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी | लगभग आधी रात को एक जहरीला सांप घर में घुस आया और महिला शाहिद उसके दोनों बच्चों को डस लिया |
घटना के बाद की पुकार मच गई जिससे जुटे ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया | जहां इलाज के दौरान तीनों की जान चली गई |
उसके बाद साफ नहीं सोमवार को घर में सो रहे एक युवक को डस लिया |
यही नहीं उसने मंगलवार की रात भी घर में सो रही महिला को डसा |
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है |
दहशत के साए में रात काट रहे ग्रामीणों को हरदम सांप का डर लग रहा है |
वही लगातार घटना होने के बाद पर विभाग की टीम सक्रिय हुई है लेकिन अभी तक वह साप को पकड़ नहीं पाई है |

