जिले के दो थानों में छेड़खानी का मुकदमा हुआ पंजीकृत

जी.पी.दुबे
9721071175

जिले के दो थानों में महिला तथा यूपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

बस्ती 24 अक्टूबर 24.
गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर गाली देनें एवं मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने मामला प्रकाश में आया है |
महिला के ससुर ने छह लोगों के खिलाफ गौर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के ससुर ने रफीकुल्लाह, उसके भाई सलमान, समीर व अनिल, कालिया, टिकोरी पर आरोप लगाया गया है कि वे रास्ते में डीजे बजा रहे थे।
इस बीच दुकान बन्द कर उसके दो बेटे और बहू घर खाना खाने जा रहे थे।
आरोपियों ने घर आते समय उसकी बहू के साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी।

मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया क्या है एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव निवासी नन्दू पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी नाबालिग बेटी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की |

उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर उसे अभद्र भाषा में गाली देते हुए मारा पीटा, और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में दुबौलिया पुलिस नें तहरीर के आधार परआरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *