पंडित जी को बुलाया अनुष्ठान के लिए और कर दिया यह कांड

Gyan Prakash Dubey

अनुष्ठान के नाम पर बुलाया और कर दिया कांड! पंडित जी को किया बेहोश, बनाया न्यूड वीडियो

खटीमा 26 अक्टूबर 24.
हनीट्रैप के जरिए लाखों की ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उससे नकदी और मोबाइल फोन वसूलने के आरोप में एक यूट्यूबर और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार खटीमा निवासी यूट्यूबर वैभव अग्रवाल और उनकी पत्नी बबीता अग्रवाल उर्फ विधि के खिलाफ एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोप है कि इन दोनों ने शिकायतकर्ता को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 2 लाख 57 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन वसूल लिया।

पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता, जो कि एक रिटायर्ड शिक्षक और पंडित हैं, ने बताया कि 23 अक्टूबर को वैभव और उनकी पत्नी बबीता ने पूजा-पाठ के नाम पर उन्हें घर बुलाया था। इस दौरान उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया।

बेहोशी की हालत में उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई गईं, और फिर इन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *