बलात्कार की धमकी पर महिला ने भाजपा नेता को मारा झापड़ उसके बाद टूट पड़ा मुसीबतों का पहाड़

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बीजेपी नेता ने महिला को दी बलात्कार की धमकी, थप्पड़ मारा तो झूठे मुकदमे में फंसाया

वाराणसी 26 अक्टूबर 24.
पीएम मोदी मंच से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को खूब बुलंद करते हैं, लेकिन उनके ही लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में एक बेटी के साथ उनके ही पार्टी का नेता बलात्कार करने की धमकी देता है और जब महिला इसका विरोध करती है तो उसी भाजपा सरकार का सिस्टम उस पर जुल्म ढाता है |

उसकी हालत ऐसी हो गयी है कि 40 दिन से रोशनी अपने बेटे के साथ गुमनाम जिंदगी जीने पर मजबूर है |

रोशनी ने वीडियो जारी कर उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही है और मदद की गुहार लगाई है |
रोशनी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है |

बताते चलें कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. वाराणसी की बेटी आज रो रही है

आखिर रोशनी का क्या गुनाह था? बलात्कार की धमकी देने वाले भाजपाई राजेश सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाना? पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति, भाई और 5 अन्य लोग सदस्य जेल में है, रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दे दिया गया है

आगे इंडियन यूथ कांग्रेस ने लिखा-रोशनी जायसवाल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है |

उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि 4 सालों तक सोशल मीडिया पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने वाले वाराणसी निवासी राजेश सिंह के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं के आदेश पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लाद दिया गया और पिछले 40 दिनों से रोशनी अपने एक बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी काट रही है

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, मैं वही रोशनी कुशल जायसवाल हूं, जिसने 15 सितंबर के दिन बलात्कार की धमकी देने वाले राजेश सिंह पर एक झापड़ लगाया था | इसके बाद मुझ पर कई धाराएं लगाईं जा चुकी है, जिसकी वजह से मै 40 दिन से फरार हूं. मेरे पति, मेरा भाई और 5 लोग जेल में हैं

आगे रोशनी ने कहा, इधर कोर्ट नें एक झापड़ मारने के लिए घर की कुर्की करने का आदेश दे दिया गया |
क्या अपनी आबरू बचाने के लिए बलात्कार की धमकी देने वाले को एक झापड़ मारना इतना गलत हो गया था कि मेरे परिवार को तहस-नहस कर दिया गया, क्या एक झापड़ मारना इतनी बड़ी गलती हो गई थी | मैं हर महिला से हाथ जोड़ के निवेदन करना चाहती हूं की आप अगर बलात्कार की धमकी झेल रहीं हैं तो आवाज़ मत उठाइएगा |पति और घर वालों से कहिएगा कि हाथ में चूड़ी पहनकर बैठ जाएंगे आवाज उठाएंगे तो जेल जाना पड़ेगा |

👉NGV PRAKASH NEWS.. वीडियो की पुष्टि नहीं करता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *