
जी.पी.दुबे
97210 711 75
डॉ नीरज उपाध्याय का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
बस्ती 26 अक्टूबर 24.
जिले के डॉक्टर नीरज उपाध्याय का चयन डॉक्टर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश में परफॉर्मिंग आर्ट विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है |
यहां बताते चलें कि डॉक्टर नीरज उपाध्याय बस्ती जिले के बहादुरपुर विकास क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर, नगर बाजार के निवासी हैं |
डॉक्टर उपाध्याय के पिता सरस्वती प्रसाद उपाध्याय इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेडिकल विभाग में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्य थे जो वर्तमान रिटायर हो चुके हैं |
डॉ नीरज ने पोस्ट ग्रेजुएशन व एम फिल स्वर्ण पदक के साथ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र से तथा पीएचडी पांडिचेरी विश्वविद्यालय से किया है |
इन्होंने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की छात्रवृत्ति भी प्राप्त किया है |
डॉ नीरज यूजीसी द्वारा आयोजित नीट, जे. आर. एफ. भी पास कर चुके हैं |
डॉ नीरज उपाध्याय के कई शोध पत्र विभिन्न रिसर्च जनरल में प्रकाशित हुए हैं इसमें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र शामिल है |
डॉ नीरज उपाध्याय अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया है |


