अतिक्रमण को हटाने के लिए चला अभियान

जी.पी.दुबे
97210 71175

यातायात व्यवस्था तथा अतिक्रमण हटाने के लिए चला अभियान

बस्ती.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के व अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश के तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के अध्यक्षता में प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी तथा टीम द्वारा 25 अक्टूबर शुक्रवार को गांधीनगर में यातायात व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया |
इस दौरान यातायात प्रभारी द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया आगामी त्यौहारों को देखते हुए गांधीनगर में सड़क के किनारे वाहन न खड़ा करें तथा पटरियों पर अतिक्रमण न करें |
इस दौरान उन्होंने भारत के किनारे अतिक्रमण को भी हटवाया साथ ही भविष्य में यातायात की सुचारू रूप से व्यवस्था के लिए वाहन पार्किंग तथा पटरिया पर अतिक्रमण न करने के लिए भी कहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *