आखिर क्यों माँ नें करवाई अपने सगे बेटे और बहू की हत्या

Gyan Prakash Dubey

इस कारण मां ने अपने सगे बेटे व बहु की करवा दी हत्या

करौली राजस्थान 2 नवंबर 24.
अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले नव दंपति हत्याकांड में पुलिस ने बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है।

दोनों का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि सगी मां ने ही कराया था। उस माँ नें जिसने 10 महीने दोनों की धूमधाम से शादी करवाई थी |

मामले में पुलिस ने महिला के साथ उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है।

करौली में छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की हत्या कर दी गई थी और दोनों की लाश कर में मिली थी।
इस मामले में राजस्थान की पुलिस ने चौंकाने और अविश्वसनीय खुलासा किया है।
बेटे-बहू की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मां ने ही रची थी।

मामा ने अपने चालक के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां अपने बहू-बेटे के चाल-चलन से परेशान थी।

पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र ज्योति उपाध्याय के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास कार में 30 अक्टूबर की सुबह अछनेरा के गांव सांथा निवासी विकास सिसौदिया और उनकी पत्नी दीक्षा की कार में गोली मारकर हत्या की गई थी।
उनकी अभी 10 माह पहले शादी हुई थी। दोनों करौली माता का दर्शन करने के लिए अपने मामा रामबरन की कार मांगकर ले गया थे |

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास मंगलवार दोपहर घर से पत्नी के साथ निकला था। करौली पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार में विकास का शव ड्राइविंग सीट व उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर मिला था। कार में कैलादेवी भवन का प्रसाद भी रखा था।

सीसीटीवी कैमरे में पति-पत्नी के साथ एक और युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान गांव ईंटकी,धौलपुर निवासी चमन खान के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन तीन-चार दिन से उनके घर ही रह रहा था।
वह विकास को कार चलाना सिखा रहा था। कार विकास के मामा रामबरन की है।
करौली पुलिस ने जब चमन से सख़्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और विकास के मामा रामबरन ने मिलकर हत्या की।

उसके बाद पुलिस ने विकास सिसौदिया के मामा रामबरन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हुई तो शुरू में उसने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने उससे कहा कि वह सीसीटीवी में आ गया है। सख्ती पर रामबरन टूट गया। बताया कि उसने ही भांजे और उसकी पत्नी को गोलियां मारी थीं। ऐसा उसने विकास की माँ बहन ललिता उर्फ लालो के कहने पर किया था।

उसके बाद पुलिस ने अछनेरा के गांव सांथा में दबिश देकर विकास की मां को पकड़ा।
मां के पकड़े जाते ही गांव में खलबली मच गई। मां ने ही बेटा और बहू को मरवा दिया। यह बात पहले तो लोगों को गले नहीं उतरी।
पर, वजह पता चली तो होश उड़ गए। गांववालों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई मां भी ऐसा करवा सकती है।

वहीं मां को कोई पछतावा नहीं है |
वह परेशान सिर्फ इस बात से है कि सबके सामने उसका भेद खुल गया कि उसने अपने सगे बेटे और बहू की हत्या करवाई |
उसने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले धूमधाम से बेटे की शादी की थी। बेटे का एक लड़की से अफेयर चल रहा था | किसी तरह ढूंढ कर एक सुंदर लड़की से उसकी शादी करवाई।
लेकिन बहू तो बेटे से भी एक कदम आगे निकली। बहू के भी विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे।पता चला तो दोनों को समझाया,किन्तु दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। यह बात गांव में पता चल जाती तो वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। समाज में भी बातें बननी लगी थीं। दूसरे बच्चों की शादियां नहीं हो पातीं। वह तो महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *