दरिंदगी : दो सगे भाइयों ने नाबालिक लड़की के साथ किया बलात्कार और अब मिला..

Gyan Prakash Dubey

शर्मनाक: दो सगे भाइयों ने नाबालिक लड़की के साथ किया बलात्कार -यह मिली सजा

त्रिपुरा 5 नवंबर 24.
त्रिपुरा के धर्मनगर की एक विशेष अदालत में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की से कई बार बलात्कार करने और उसके प्रेग्नेंट हो जाने के मामले में दो सगे भाइयों को 20 साल जेल की सजा सुनाई है | साथी 25 -25 हजार का जुर्माना भी लगाया है | जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू आरोपियों में से एक त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का जवान है जबकि दूसरा उसका बड़ा भाई है |

विशेष पोक्सो न्यायाधीश अंगसुमान देव वर्मा की अदालत में दोनों अपराधियों के लिए सजा ऐलान किया |
बताते चलें कि 14 वर्षीय नाबालिक लड़की स्कूल से घर लौट रही थी | रास्ते में अपने एक पड़ोस के घर में वह पानी पीने के लिए रुक गई | उस समय घर में रहने वाला एक आरोपी उसे जबरन खींच कर अपने कमरे में ले गया,और वहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया | वहीं पूरी घटना को आरोपी का छोटा भाई जो त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का जवान है वह देख रहा था |
उसके बाद छोटे भाई ने उसे लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू किया |
वह इस घटना दूसरे को बताने का डर दिखा कर लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया | इसी बीच वह लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया |

इसके बाद उसने 12 फरवरी 2022 को महिला थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *