70 सालों से यह मुस्लिम परिवार मना रहा है छठ पूजा

Gyan Prakash Dubey

यह मुस्लिम परिवार पिछले 70 सालों से मना रहा है छठ पूजा

गिरिडीह झारखंड.

70 साल से छठ पूजा कर रहा है गिरिडीह का यह मुस्लिम परिवार, खास है इसकी वजह

छठ पूजा, जिसे पूरे देश में विशेष रूप से बिहार और झारखंड में गहरी आस्था के साथ मनाया जाता है, केवल हिंदू धर्मावलंबियों के लिए ही नहीं बल्कि सभी समुदायों के लिए सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गई है। गिरिडीह के सदर प्रखंड के प्रतापपुर इलाके में एक मुस्लिम परिवार ऐसा भी है जो बीते 70 साल से पूरे विधि-विधान के साथ छठ पूजा कर रहा है।

कुर्बान मियां का परिवार तीन पीढ़ियों से इस पर्व को समर्पित भाव से मना रहा है। कार्तिक महीने में इस परिवार का सख्त नियम है कि घर में लहसुन और प्याज तक का इस्तेमाल नहीं होता। पिछले दो वर्षों से कुर्बान मियां की बड़ी बहू, शाहिदा खातून, इस पवित्र अनुष्ठान को पूरे नियमों के साथ निभा रही हैं। इससे पहले उनकी सास, बनो बीबी, छठ पूजा करती थीं, लेकिन उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते अब यह जिम्मेदारी शाहिदा ने संभाल ली है।

शाहिदा खातून ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे अपनी सास की प्रेरणा और मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों से यह व्रत रख रही हैं।
बनो बीबी ने बताया कि इस पूजा की शुरुआत उनकी सास, सुकरी बनो, ने की थी।
सुकरी बनो की कोई संतान नहीं थी, और संतान सुख की प्राप्ति के लिए उन्होंने कई मंदिरों में माथा टेका। अंततः उन्होंने मन्नत मांगी कि अगर उन्हें संतान का आशीर्वाद मिला, तो वे जीवनभर छठ पूजा करेंगी। उनकी मन्नत पूरी हुई, और तब से यह परंपरा इस परिवार में निभाई जा रही है।

फोटो -लोकल 18 के सौजन्य से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *