बहूचर्चित शराब व्यवसायी हत्याकांड: पुलिस के शक की सुई अपनों पर घूमी, हो सकते हैं नए खुलासे

Gyan Prakash Dubey

शक की सुई अपनों पर घूमी

वाराणसी 6 नवंबर 24.
भेलूपुर थाना के क्षेत्र में भदैनी इलाके में पति पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस का शक उसके परिवार जनों की तरफ घुमा है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता के करीबियों का मोबाइल स्विच ऑफ होने से पुलिस की सोच को बल मिला है |
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कल देर शाम पारिवारिक रंजिश में वारदात की आशंका जताई है |

जॉइंट पुलिस कमिश्नर अपराध डॉक्टर के.एजीलरसन ने मामले को लेकर आधी रात में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की | उन्होंने दावा किया कि 24 से 48 घंटे में नए राज खुलकर सामने आ सकते हैं |
इसके पहले पुलिस एक ही एंगल पर काम कर रही थी की महिला के पति राजेंद्र गुप्ता ने वारदात को अंजाम दिया होगा |
लेकिन पुलिस जब सर्विलांस के जरिए मकान तक पहुंची जहां राजेंद्र गुप्ता का मृत शरीर मच्छरदानी लगी चौकी पर पड़ा था | राजेंद्र के शरीर पर गोली के दो सुराख दिख रहे थे |
जिससे पुलिस अन्य नीचे सिरे से घटना पर मंथन शुरू किया तो कई एंगल पर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया |

वहीं राजेंद्र की 75 वर्षीय मां शारदा जब सभी लाश को पोस्टमार्टम भेजने के बाद बाहर आई तो वह टूट सी गई थी | पूछने पर उसने बताया कि मुझे कुछ पता नहीं कब क्या हुआ |
उन्होंने कहा कि उनका बड़ा पोता नमनेन्द्र दिवाली के पहले घर आया था |
सपने साथ मिलकर दिवाली बनाई उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता |

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने देर शाम पारिवारिक रंजिश में वारदात की आशंका जताई थी |
लेकिन कोई भी अधिकारी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है |
सूत्रों के अनुसार पुलिस की कई टीम दूसरे राज्यों में भी गई है |

बहरहाल कुछ भी हो मामला बिजनेस को लेकर भी मर्डर का हो सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *